-

धान की पराली प्रबंधन कार्यशाला में पराली जलाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रणनीतियों और समाधानों की पहचान की गई
15-Jun-2023 - 0 Comments.
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, पंजाब राज्य और पीएयू ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में 'धान की पराली प्रबंधन और कार्य योजना' पर कार्यशाला का आयोजन किया। भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग, केवीके के वरिष्ठ अधिकारी, पीएयू के वैज्ञानिक, केंद्र सरकार में हितधारक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारें और दिल्ली एनसीआर, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, शिक्षाविद, विभिन्न हितधारक एजेंसियां, सामाजिक समूह और गैर सरकारी संगठन, कृषि मशीनरी निर्माण उद्योग और बायोमास उद्योग संघ और 300 से अधिक किसानों ने कार्यशाला में भाग लिया।
-

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने किसानों के सशक्तिकरण के लिए अमेजन किसान के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया
15-Jun-2023 - 0 Comments.
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, (आईसीएआर) नई दिल्ली, ने अमेजन किसान के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया ताकि, अधिक उपज और आय के लिए, विभिन्न फसलों की वैज्ञानिक खेती पर किसानों का मार्गदर्शन करने, दोनों संगठनों में तालमेल बिठाकर उनकी शक्ति का संयोजन किया जा सके। आईसीएआर, अमेजन के नेटवर्क के माध्यम से किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।
-

एक सप्ताह एक प्रयोगशाला: सीएसआईआर-एनआईआईएसटी लाइव विषयों पर हाई-प्रोफाइल सेमिनारों की एक श्रृंखला की योजना बना रहा है
09-Mar-2023 - 0 Comments.
समाज की भलाई के लिए राष्ट्रीय संस्था द्वारा उत्पादित वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के परिणामों का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने के तरीकों को समझने के लिए, देश भर के प्रमुख संस्थानों के श्रेष्ठ वैज्ञानिक, विज्ञान विशेषज्ञ और प्रशासक 13 - 18 मार्च के दौरान सीएसआईआर- राष्ट्रीय अंतर्विषयी विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईआईएसटी) में सेमिनारों की एक श्रृंखला में भाग लेंगे।
-

भारत में इस वर्ष गर्मी की फसलों की बुआई के क्षेत्र में वृद्धि हुई
24-Apr-2021 - 0 Comments.
लगातार दूसरे वर्ष, राज्यों और केंद्र सरकार की गहन योजना एवं ठोस प्रयासों और किसानों की कड़ी मेहनत के चलते, ग्रीष्मकालीन फसलों के क्षेत्र में देश में बढ़ता रुझान दिखाई दिया। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने ग्रीष्मकालीन फसलों जैसे दालों, मोटे अनाजों, पोषक-अनाजों और तिलहन की वैज्ञानिक खेती के लिए नई पहलें की हैं।







