-

भारत के मूल्य वर्धित समुद्री खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एमपीईडीए 1 जुलाई को नेशनल सीफूड स्किल ओलंपियाड का दूसरा संस्करण आयोजित करेगा
30-Jun-2026 - 0 Comments.
समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) 1 जुलाई को यहां 'समुद्री खाद्य उत्पाद में मूल्यवर्धन’ पर नेशनल स्किल ओलंपियाड का दूसरा संस्करण आयोजित करेगी। इसमें देश भर से कुशल समुद्री खाद्य प्रसंस्करण पेशेवर शामिल होंगे और मूल्यवर्धित समुद्री खाद्य उत्पाद तैयार करने में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन करेंगे।
-

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में भारत-ब्राजील सहयोग को घनिष्ठ बनाने के लिए ब्राजील के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक की
22-Feb-2026 - 0 Comments.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 फरवरी, 2026 को कृषि भवन में ब्राजील के कृषि एवं पशुधन मंत्री महामहिम श्री कार्लोस फावारो और ब्राजील के कृषि विकास एवं परिवार कृषि मंत्री महामहिम श्री लुइज़ पाउलो टेक्सीरा फेरेरा के साथ द्विपक्षीय बैठक की जिसमें दोनों पक्षों ने चल रहे सहयोग की स्थिति पर चर्चा की और भविष्य में सहयोग के क्षेत्रों की रूपरेखा भी तैयार की।
-

सरकार ने कीटनाशक प्रबंधन विधेयक, 2025 के मसौदे पर जनता से सुझाव आमंत्रित किए हैं
18-Jan-2026 - 0 Comments.
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार ने वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप कीटनाशक प्रबंधन विधेयक, 2025 का नया मसौदा तैयार किया है। इसका उद्देश्य वर्तमान कीटनाशक अधिनियम, 1968 तथा उसके अंतर्गत निर्मित कीटनाशक नियम, 1971 को प्रतिस्थापित करना है।
-

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि क्षेत्र में भारत-फिजी सहयोग को और मजबूत करने के लिए अपने फिजी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की
18-Jan-2026 - 0 Comments.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन में फिजी के कृषि एवं जलमार्ग मंत्री तोमासी तुनाबुना के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों पक्षों ने मौजूदा सहयोग पर चर्चा की और भविष्य में सहयोग के क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार की।
-

आइडिया डेटाबेस
10-Feb-2022 - 0 Comments.
विभाग ने किसानों से संबंधित आँकड़ों के आधार पर कृषि-स्टैक के महत्वपूर्ण स्तर के आधार पर देश में विभिन्न कृषि सेवाओं को बनाने का काम शुरू किया है। कृषि विभाग कृषि के इंडिया डिजिटल सिस्टम (आइडिया) को एग्री-स्टैक तैयार करने के लिए अंतिम रूप दे रहा है, जिसके तहत एग्री-स्टैक्स के निर्माण के लिए एक रूपरेखा लागू की गई है।
-

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने मछुआरों और मत्स्य पालकों तक पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना पर एक व्यापक लाभार्थी पुस्तिका के साथ
01-Oct-2020 - 0 Comments.
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने आज न्यूजलेटर "मत्स्य संपदा" के दूसरे संस्करण और प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) पर लाभार्थी पुस्तिका का विमोचन किया, जिसमें पीएमएमएसवाई योजना के विभिन्न घटकों/गतिविधियों की व्यापक रूपरेखा तैयार की गई है और प्रस्ताव प्रस्तुत करने के तौर-तरीके हैं, जो मछुआरों और इस क्षेत्र के अन्य हितधारकों के लिए एक मूल्यवान संसाधन होगी।







