-

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में भारत-ब्राजील सहयोग को घनिष्ठ बनाने के लिए ब्राजील के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक की
22-Feb-2026 - 0 Comments.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 फरवरी, 2026 को कृषि भवन में ब्राजील के कृषि एवं पशुधन मंत्री महामहिम श्री कार्लोस फावारो और ब्राजील के कृषि विकास एवं परिवार कृषि मंत्री महामहिम श्री लुइज़ पाउलो टेक्सीरा फेरेरा के साथ द्विपक्षीय बैठक की जिसमें दोनों पक्षों ने चल रहे सहयोग की स्थिति पर चर्चा की और भविष्य में सहयोग के क्षेत्रों की रूपरेखा भी तैयार की।
-

सरकार कृषि उत्पादकता एवं किसानों की आजीविका बढ़ाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं ड्रोन प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा दे रही है
17-Dec-2025 - 0 Comments.
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अनेक योजनाओं एवं पहलों के माध्यम से कृषि में नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने को बढ़ावा दे रहा है जिसमें सटीक खेती, ड्रोन प्रौद्योगिकी, जलवायु-स्मार्ट कृषि, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आदि शामिल हैं।
-

कृषि क्षेत्र में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग
12-Aug-2025 - 0 Comments.
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय विभिन्न गतिविधियों के लिए स्पेस टेक्नॉलजी का उपयोग कर रहा है, जिसमें फसल (FASAL) प्रोजेक्ट (अंतरिक्ष, कृषि-मौसम विज्ञान और भूमि आधारित अवलोकनों का उपयोग करके कृषि उत्पादन का पूर्वानुमान), सूखा निगरानी और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) को तकनीकी सहायता प्रदान करना शामिल है।
-

केंद्र ने राज्य सरकारों को तूर और उड़द दाल की कीमतों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया, स्टॉक की स्थिति को सत्यापित करने एवं स्टॉक सीमा आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा
15-Jun-2023 - 0 Comments.
उपभोक्ता मामलों के विभाग की अपर सचिव, श्रीमती निधि खरे ने 14 जून, 2023 को राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों, केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) और राज्य भंडारण निगम (एसडब्ल्यूसी) के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें तूर और उड़द दाल के स्टॉक का पता लगाने और राज्य सरकारों द्वारा स्टॉक सीमा के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने जमाखोरी और इसकी सट्टेबाजी रोकने और उपभोक्ताओं के खरीद में सुधार लाने के लिए 02 जून, 2023 को तूर और उड़द दाल की स्टॉक सीमा पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 को लागू किया है।
-

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कृषि, फसल बीमा और ऋण पर रणनीतिक साझेदारी के लिए यूएनडीपी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
02-Jun-2022 - 0 Comments.
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें यूएनडीपी केंद्र की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) और किसान क्रेडिट कार्ड - संशोधित ब्याज सब्वेन्शन योजना के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।
-

किसानों की आय दोगुनी कर रही सरकार
21-Apr-2022 - 0 Comments.
सरकार ने "किसानों की आय दोगुनी करने" से संबंधित मुद्दों की जांच करने और इसे प्राप्त करने के लिए रणनीतियों की सिफारिश करने के लिए अप्रैल, 2016 में एक अंतर-मंत्रालयी समिति से परामर्श किया। समिति ने सितंबर, 2018 में सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने की रणनीति शामिल थी।
-

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने मछुआरों और मत्स्य पालकों तक पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना पर एक व्यापक लाभार्थी पुस्तिका के साथ
01-Oct-2020 - 0 Comments.
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने आज न्यूजलेटर "मत्स्य संपदा" के दूसरे संस्करण और प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) पर लाभार्थी पुस्तिका का विमोचन किया, जिसमें पीएमएमएसवाई योजना के विभिन्न घटकों/गतिविधियों की व्यापक रूपरेखा तैयार की गई है और प्रस्ताव प्रस्तुत करने के तौर-तरीके हैं, जो मछुआरों और इस क्षेत्र के अन्य हितधारकों के लिए एक मूल्यवान संसाधन होगी।







