-

राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण ने आँकड़ा सृजन एवं उनकी सुलभ उपलब्धता को सुदृढ़ बनाने के लिए राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया
11-Jul-2026 - 0 Comments.
राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा में “क्वालिटी डेटा जेनरेशन एंड डिसेमिनेशन फॉर एफिशिएंट प्रोजेक्ट प्लानिंग एंड इम्प्लीमेंटेशन इन रेनफेड एरियाज़ ऑफ इंडिया: एड्रेसिंग चैलेंजेज़ टु रिमूव बॉटलनेक्स” (भारत के वर्षा सिंचित क्षेत्रों में प्रभावी परियोजना नियोजन एवं कार्यान्वयन के लिए गुणवत्तापूर्ण आँकड़ों का सृजन एवं प्रसार : बाधाओं को दूर करने हेतु चुनौतियों का समाधान) विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया।
-

बाढ़ प्रभावित अरुणाचल में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का किरेन रिजिजू और मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ हवाई सर्वेक्षण और जमीनी दौरा
11-Jul-2026 - 0 Comments.
रुणाचल प्रदेश में आई भीषण बाढ़ के बीच केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी दौरा कर हालात का जायजा लिया।
-

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में भारत-ब्राजील सहयोग को घनिष्ठ बनाने के लिए ब्राजील के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक की
22-Feb-2026 - 0 Comments.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 फरवरी, 2026 को कृषि भवन में ब्राजील के कृषि एवं पशुधन मंत्री महामहिम श्री कार्लोस फावारो और ब्राजील के कृषि विकास एवं परिवार कृषि मंत्री महामहिम श्री लुइज़ पाउलो टेक्सीरा फेरेरा के साथ द्विपक्षीय बैठक की जिसमें दोनों पक्षों ने चल रहे सहयोग की स्थिति पर चर्चा की और भविष्य में सहयोग के क्षेत्रों की रूपरेखा भी तैयार की।
-

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि क्षेत्र में भारत-फिजी सहयोग को और मजबूत करने के लिए अपने फिजी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की
18-Jan-2026 - 0 Comments.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन में फिजी के कृषि एवं जलमार्ग मंत्री तोमासी तुनाबुना के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों पक्षों ने मौजूदा सहयोग पर चर्चा की और भविष्य में सहयोग के क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार की।
-

भारत और भूटान ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
31-Aug-2025 - 0 Comments.
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी और भूटान सरकार के कृषि एवं पशुधन मंत्रालय के सचिव श्री थिनले नामग्याल ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए थिम्पू में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
-

बायर ने ओडिशा के संबलपुर जिले में 500 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया
30-Apr-2022 - 0 Comments.
बायर, स्वास्थ्य देखभाल और पोषण के जीवन विज्ञान क्षेत्रों में मुख्य दक्षताओं के साथ एक वैश्विक उद्यम ने आज अपने सीएसआर के हिस्से के रूप में ओडिशा के संबलपुर जिले के एसडीएच रायराखोल में 500 एलपीएम क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट लॉन्च किया।
-

शुष्क क्षेत्रों में कृषि अनुसंधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (ICARDA)
17-Mar-2022 - 0 Comments.
इकार्डा ने भारतीय प्रजनन कार्यक्रमों में उपयोग के लिए वैश्विक जर्मप्लाज्म तक पहुंच को सक्षम बनाया। पिछले तीन वर्षों के दौरान भारत में वाणिज्यिक खेती के लिए आईसीएआरडीए के साथ दाल, चना और जौ की दस उच्च उपज देने वाली किस्में जारी की गई हैं। इनमें से छह 2019 में, तीन 2020 में और एक 2021 में रिलीज हुई थी।
-

भारत ने एक्सपो 2020 दुबई में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण नीतियों का लाभ उठाने के लिए स्टार्टअप्स और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को आमंत्रित किया
19-Feb-2022 - 0 Comments.
एक्सपो 2020 दुबई में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में देश की निवेश के अनुकूल नीतियों और विकास के अवसरों का प्रदर्शन करने के लिए भारत के प्रयास के हिस्से के रूप में, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में अपर सचिव, डॉ अभिलाक्ष लिखी ने स्टार्टअप्स और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को अपने प्रस्ताव मंत्रालय में प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि उन्हें इक्विटी अनुदान, प्रबंधन लागत और अन्य उपलब्ध सहायता उपायों को प्रदान करने के बारे में भी विचार किया जाएगा।
-

पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में 9 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना
07-Jul-2021 - 0 Comments.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के समग्र भारत के लिए मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार अरब सागर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के प्रभावी होने के कारण पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में 9 जुलाई से वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।
-

पहले चरण में केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार के 14,491 हेक्टेयर एरिया को ‘लार्ज एरिया सर्टिफिकेशन’ स्कीम के तहत जैविक प्रमाणीकरण से नवाजा गया
05-May-2021 - 0 Comments.
कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग (डीएसीएंडएफडब्ल्यू) पारंपरिक जैविक क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें प्रमाणित जैविक उत्पादन केन्द्र में बदलने पर काम कर रहा है। भारत सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार के कार निकोबार और द्वीपों के समूह नैनकोवरी के 14,491 हेक्टेयर क्षेत्र को जैविक प्रमाणपत्र दिया है। यह क्षेत्र पीजीएस-इंडिया (पार्टिसिपेटरी गारंटी सिस्टम) प्रमाणन कार्यक्रम के लार्ज एरिया सर्टिफिकेशन (एलएसी) योजना के तहत जैविक प्रमाणीकरण से प्रमाणित किए जाने वाला पहला बड़ा क्षेत्र बन गया है।
-

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खरीफ फसलों के तहत लगभग 59 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रों में बुवाई हुई
14-Sep-2020 - 0 Comments.
पिछले वर्ष की इसी अवधि में1045.18 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में इस बार 1104.54 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई के साथ रिकॉर्ड प्रगति दर्ज की गई है। धान (चावल) की बुवाई अब भी जारी है जबकि दलहन,मोटे अनाज और तिलहन की बुवाई लगभग हो चुकी है। खरीफ सीजन के लिए बुवाई के अंतिम आंकड़े 1 अक्टूबर 2020 को आने की उम्मीद है।
-

2024 तक दुग्ध उत्पादन बढ़कर 330 मिलियन टन होने की संभावना; सरकार द्वारा दूध प्रसंस्करण को 40% तक बढ़ाने की कोशिश - गिरिराज सिंह
16-Jul-2020 - 0 Comments.
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री, श्री गिरिराज सिंह ने आज 15,000 करोड़ रुपये के पशुपालन अवसंरचना विकास निधि (एएचआईडीएफ) के लिए कार्यान्वयन दिशानिर्देशों को जारी किया, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कई क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित करने के लिए आत्मनिर्भय भारत अभियान प्रोत्साहन पैकेज के अंतर्गत 24.06.2020 को मंजूरी प्रदान की है। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री, श्री प्रताप चंद्र सारंगी भी मौजूद थे।
-

टिड्डी नियंत्रण गतिविधियों में नया आयाम जुड़ा - राजस्थान में जैसलमेर जिले के 65 आरडी बांदा क्षेत्र में बेल हेलिकॉप्टर के साथ लक्षित क्षेत्रों में रासायनिक छिड़काव शुरू
06-Jul-2020 - 0 Comments.
टिड्डियों के हमलों से फसलों को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए टिड्डी नियंत्रण अभियान जारी है। टिड्डी नियंत्रण गतिविधियों में कल (04.07.2020) एक नया आयाम जोड़ा गया।
-

10 हजार कृषक उत्पादक संगठनों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में होगा व्यापक बदलाव: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर
06-Jul-2020 - 0 Comments.
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 10 हजार नए कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की स्थापना से किसान समूहों के साथ एक नया आयाम जुड़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के 60 प्रतिशत किसान छोटे और सीमांत हैं, जो इन एफपीओ के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। इससे न सिर्फ कृषि की प्रगति में सहायता मिलेगी, बल्कि देश में विकास के नए द्वार भी खुलेंगे।
-

कैबिनेट ने पशुपालन बुनियादी ढांचा विकास फंड के गठन को मंजूरी दी
26-Jun-2020 - 0 Comments.
विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए हाल में घोषित आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रोत्साहन पैकेज के अनुकूल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 15,000 करोड़ रुपये के पशुपालन बुनियादी ढांचा विकास फंड (एएचआईडीएफ) की स्थापना के लिए अपनी मंज़ूरी दे दी है।







