बागवानी
कृषि मंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी अभियान शुरू किया
April 27, 2022कृषि मंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘‘किसान भागीदारी, प्राथमिक हमारी’’ अभियान (25-30 अप्रैल 2022) की शुरुआत करते हुए देश भर के किसानों के साथ बातचीत की, जो भारत के विभिन्न राज्यों के शहरों और कस्बों में कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) में मौजूद थे।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि-खरीफ अभियान -2022 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
April 20, 2022केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने हाल ही में नई दिल्ली के एनएएससी परिसर में कृषि के लिए खरीफ अभियान 2022-23 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। तोमर ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि द्वितीय अग्रिम आकलनों (2021-22) के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 3160 लाख टन अनुमानित है जो एक सर्वकालिक रिकॉर्ड होगा। दलहन और तिलहन का उत्पादन क्रमशः 269.5 तथा 371.5 लाख टन होगा।
अनंतपुर केला क्लस्टर और बागवानी क्लस्टर विकास कार्यक्रम की समीक्षा की गई
April 18, 2022भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में अपर सचिव, आईएएस डॉ. अभिलक्ष लिखी ने राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के बागवानी क्लस्टर विकास कार्यक्रम (एचसीडीपी) की समीक्षा करने के लिए अनंतपुर जिले के नरपाला मंडल के कर्णपुडिकी गांव का दौरा किया।
भारतीय केले और बेबी कॉर्न ने कनाडा के बाजार में अपनी पहुंच बनाई
April 16, 2022भारतीय केले और बेबी कॉर्न के लिए बाजार पहुंच के मुद्दे पर भारत तथा कनाडा के राष्ट्रीय पौध संरक्षण संगठनों के बीच हुई बातचीत के परिणामस्वरूप इन वस्तुओं ने कनाडा के बाजार में अपनी पहुंच सुनिश्चित कर ली है।
बेयर ने फ्रूट लॉजिस्टिका 2022 मे उत्पादक केंद्र को स्पॉटलाइट किया |
April 11, 2022बायर 5 से 7 अप्रैल तक फ्रूट लॉजिस्टिका में फार्म के अंदर और बाहर नवीनतम अभिनव और टिकाऊ फल और सब्जियां समाधान प्रस्तुत करता है। कंपनी टमाटर वायरस, जैविक और कम अवशेष उत्पादन के लिए बढ़ते अनुरोध और पर्यावरण पर कृषि के प्रभाव को कम करने और जलवायु परिवर्तन का जवाब देने की आवश्यकता जैसे उत्पादकों के सामने आने वाली चुनौतियों के लिए उत्पादों पर प्रकाश डालती है।
भारत ने एक्सपो2020 दुबई में जैविक और बागवानी उत्पादों की निर्यात क्षमता प्रदर्शित की
February 22, 2022वैश्विक बाजार में भारत की जैविक कृषि और बागवानी उत्पादों के सामर्थ्य को पेश करने के लिए एक्सपो2020 दुबई में इंडिया पवेलियन ने वहां चल रहे 'खाद्य, कृषि और आजीविका' पखवाड़े के हिस्से के रूप में "भारतीय जैविक और बागवानी क्षेत्र- मूल्य श्रृंखला में बढ़ोतरी" विषय पर एक संगोष्ठी की मेजबानी की।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने आईसीएआर-आईएआरआई के 60वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया
February 17, 2022:केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान-आईसीएआर के स्नातकोत्तर विद्यालय के 284 विद्यार्थियों को पुरस्कार और डिग्री प्रदान की। पुरस्कार और डिग्री प्राप्त करने वाले इन विद्यार्थियों में 8 विदेशी छात्र भी शामिल हैं।
जैविक भोजन के बारे में जागरूकता बढ़ाना
February 16, 2022जैविक रूप से उगाया गया भोजन सुरक्षित, स्वस्थ और रसायनों और कीटनाशकों से मुक्त होता है। शहरों में जैविक भोजन के बारे में उपभोक्ताओं, विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती जागरूकता के परिणामस्वरूप इस विशेषता की मांग में काफी वृद्धि हुई है।
कश्मीर से मिश्री किस्म की चेरी का पहला वाणिज्यिक लदान दुबई को निर्यात किया गया
July 07, 2021बागवानी फसलों के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कश्मीर घाटी से मिश्री किस्म की स्वादिष्ठ चेरी का पहला वाणिज्यिक लदान (शिपमेंट) श्रीनगर से दुबई के लिए निर्यात किया गया है। एपीडा ने एमएस देसाई एग्री-फूड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दुबई के लिए हुए चेरी के इस लदान में मदद की है। यह कंपनी एमएस इनोटेरा, दुबई की उद्यम कंपनी है।
मंत्रिमंडल ने जम्मू एवं कश्मीर में वर्ष 2020-21 के लिए सेब की खरीद के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के विस्तार को मंजूरी दी
October 21, 2020प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले सत्र यानी 2019-20 में जिस तरह से जम्मू कश्मीर में नियम और शर्तों का पालन किया गया था उसी तरह वर्तमान सत्र यानी 2020-21 में भी जम्मू एवं कश्मीर (जेएंडके) में सेब खरीद के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के विस्तार को मंजूरी दे दी है।
9 राज्यों के 22 बांस क्लस्टर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किए लांच
September 15, 2020केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 9 राज्यों (मध्य प्रदेश, असम, कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, ओडिशा, गुजरात, उत्तराखंड व महाराष्ट्र) के 22 बांस क्लस्टरों की मंगलवार को वर्चुअल शुरूआत की, साथ ही राष्ट्रीय बांस मिशन (एनबीएम) के लोगो का विमोचन किया।
नारियल रेशे यानी कॉयर और उससे बने उत्पादों के निर्यात में भारत ने अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की
July 16, 2020भारत से नारियल रेशे और उससे बने उत्पादों का वर्ष 2019-20 में 2757.90 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निर्यात हुआ जबकि वर्ष 2018-19 में यह निर्यात 2728.04 करोड़ रुपये का था यानी कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लगभग 30 करोड़ रुपये अधिक का निर्यात हुआ है।
केंद्र सरकार ने पके छिले नारियल के लिए बढ़ा हुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया
June 23, 2020केंद्र सरकार ने पके छिले नारियल के लिए 2020 सीजन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रति क्विंटल 2,700 रुपये घोषित किया है। इस प्रकार, 2019 सीजन के प्रति क्विंटल 2,571 रुपये के मुकाबले 5.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी एमएसपी में की गई है।

