-

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा विश्व का पहला नैनो डीएपी (तरल) उर्वरक राष्ट्र को समर्पित
27-Apr-2023 - 0 Comments.
कृषि उत्पादकता तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से माननीय केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज विश्व के पहले नैनो डीएपी (तरल) उर्वरक का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री के सहकार से समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
-

पहले चरण में केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार के 14,491 हेक्टेयर एरिया को ‘लार्ज एरिया सर्टिफिकेशन’ स्कीम के तहत जैविक प्रमाणीकरण से नवाजा गया
05-May-2021 - 0 Comments.
कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग (डीएसीएंडएफडब्ल्यू) पारंपरिक जैविक क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें प्रमाणित जैविक उत्पादन केन्द्र में बदलने पर काम कर रहा है। भारत सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार के कार निकोबार और द्वीपों के समूह नैनकोवरी के 14,491 हेक्टेयर क्षेत्र को जैविक प्रमाणपत्र दिया है। यह क्षेत्र पीजीएस-इंडिया (पार्टिसिपेटरी गारंटी सिस्टम) प्रमाणन कार्यक्रम के लार्ज एरिया सर्टिफिकेशन (एलएसी) योजना के तहत जैविक प्रमाणीकरण से प्रमाणित किए जाने वाला पहला बड़ा क्षेत्र बन गया है।
-

खरीफ 2021 मौसम के लिए इंटरफ़ेस बैठक
24-Apr-2021 - 0 Comments.
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग (डीएसी एंड एफडब्ल्यू) ने 20 अप्रैल, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये खरीफ 2021 के लिए आईसीएआर के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की। कृषि विभाग, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग (डीएसी एंड एफडब्ल्यू) के डिवीजनों ने आईसीएआर में अपने सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श में खरीफ और रबी मौसम से पहले सालाना दो बार आयोजित होने वाले पूर्व-मौसमी इंटरफेस के लिए शोध के मुद्दों पर समूह की सिफारिशों को प्रतिपादित किया। इन समूह की अनुशंसाओं के बारे में डीएसी और एफडब्ल्यू-आईसीएआरइंटरफ़ेस के संयुक्त पूर्ण सत्र में विस्तार से चर्चा की गई।
-

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आम लोगों के लिए “सेंट्रलाइज्ड फार्म मशीनरी परफॉर्मेंस टेस्टिंग पोर्टल” लॉन्च किया
27-Sep-2020 - 0 Comments.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमार ने आज आम लोगों के लिए “केंद्रीकृत कृषि मशीनरी परीक्षण पोर्टल (सेंट्रलाइज्ड फार्म मशीनरी परफॉर्मेंस टेस्टिंग पोर्टल)” लॉन्च किया जिसे कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि मशीनरी परीक्षण संस्थानों की सेवाओं में सुधार और मशीनों के परीक्षण और मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए एक कदम के रूप में विकसित किया गया है।
-

वर्ष 2020-21 के लिए प्रमुख खरीफ फसलों के पहले अग्रिम अनुमान जारी खरीफ 2020-21 के दौरान 144.52 मिलियन टन रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन
26-Sep-2020 - 0 Comments.
कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग द्वारा 2020-21 की प्रमुख खरीफ फसलों के उत्पादन के पहले अग्रिम अनुमान जारी किए गए हैं। विभिन्न फसलों के उत्पादन का आकलन राज्यों से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है और अन्य स्रोतों से उपलब्ध जानकारी के साथ मान्य है। 2020-21 के प्रथम अग्रिम अनुमान के अनुसार विभिन्न फसलों के अनुमानित उत्पादन के विषय में वर्ष 2005-06 के बाद से तुलनात्मक अनुमान संलग्न हैं।
-

पिछले वर्ष की तुलना में खरीफ फसलों के बुवाई रकबे में कुल 13.92 प्रतिशत की वृद्धि
05-Aug-2020 - 0 Comments.
भारत सरकार के कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग द्वारा कोविड - 19 महामारी के दौरान किसानों और कृषि गतिविधियों की सुविधा के लिए कई उपाय किये जा रहे हैं।
-

वर्ष 2020-21 के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत राज्य सरकारों को 4000 करोड़ रुपये का वार्षिक आवंटन किया गया
11-Jun-2020 - 0 Comments.
कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग ‘‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का घटक ‘प्रति बूंद अधिक फसल’ (पीएमकेएसवाई-पीडीएमसी)’’ कार्यान्वित कर रहा है।







