-

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा और श्री गिरिराज सिंह ने आज नई दिल्ली में कृषि क्षेत्र की तीन प्रमुख पहलों जैसे संशोधित मृदा स्वास्थ्य कार्ड पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन, स्कूल मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम और केंद्रीय उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण और प्रशिक्षण संस्
07-Mar-2024 - 0 Comments.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह के साथ संयुक्त सम्मेलन में कृषि क्षेत्र की तीन प्रमुख पहलों यानी संशोधित मृदा स्वास्थ्य कार्ड पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन, स्कूल मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम और उर्वरक नमूना परीक्षण के लिए केंद्रीय उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण और प्रशिक्षण संस्थान (सीएफक्यूसीटीआई) के पोर्टल का शुभारंभ किया।
-

नीम शिखर सम्मेलन और वैश्विक नीम व्यापार मेला: टिकाऊ भविष्य के लिए नीम का महत्व
28-Feb-2024 - 0 Comments.
आईसीएआर-केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान, झांसी के सहयोग से आयोजित नीम शिखर सम्मेलन और वैश्विक नीम व्यापार मेला आज नई दिल्ली में संपन्न हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम का विषय "टिकाऊ कृषि, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए नीम" था।
-

एक सप्ताह एक प्रयोगशाला: सीएसआईआर-एनआईआईएसटी लाइव विषयों पर हाई-प्रोफाइल सेमिनारों की एक श्रृंखला की योजना बना रहा है
09-Mar-2023 - 0 Comments.
समाज की भलाई के लिए राष्ट्रीय संस्था द्वारा उत्पादित वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के परिणामों का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने के तरीकों को समझने के लिए, देश भर के प्रमुख संस्थानों के श्रेष्ठ वैज्ञानिक, विज्ञान विशेषज्ञ और प्रशासक 13 - 18 मार्च के दौरान सीएसआईआर- राष्ट्रीय अंतर्विषयी विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईआईएसटी) में सेमिनारों की एक श्रृंखला में भाग लेंगे।
-

किसानों के लाभ के लिए कृषि को उन्नत खेती में बदलना आवश्यक - तोमर
04-Jul-2022 - 0 Comments.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज नागालैंड में केंद्रीय बागवानी संस्थान का दौरा किया, साथ ही यहां किसान कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर नागालैंड सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में जुटी हुई है।
-

राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान के शताब्दी वर्ष समारोह का केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन
03-Jul-2022 - 0 Comments.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई), करनाल (हरियाणा) के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि अधिकांश कृषि उत्पादों के मामले में दुनिया में भारत पहले क्रम पर है, वहीं इस स्थिति में उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखना और भी आवश्यक है।
-

आईसीएआर के सत्र में स्कूली शिक्षा में कृषि पाठ्यक्रम को मुख्यधारा में लाने पर मंथन
20-Jun-2022 - 0 Comments.
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत केंद्रीय तम्बाकू अनुसंधान संस्थान से सम्बद्ध कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कन्दुकुर (जिला प्रकाशम, आंध्र प्रदेश) के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया।
-

राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान के वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम का केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ
18-Apr-2022 - 0 Comments.
राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज), हैदराबाद द्वारा आयोजित, प्राकृतिक खेती पर मास्टर प्रशिक्षकों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हाल ही में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया।
-

कृषि में फसल प्रबंधन की निरंतरता और दक्षता बढ़ाने के लिए ड्रोन प्रौद्योगिकी में अपार क्षमता है
16-Apr-2022 - 0 Comments.
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अपर सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने 8 अप्रैल 2022 को दक्षिणी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण और परीक्षण संस्थान (एसआरएफएमटीएंडटीआई) अनंतपुर का दौरा किया और किसानों के साथ ड्रोन प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया।
-

41 नवोन्मेषी किसानों को मिला पूसा कृषि विज्ञान मेला 2022 में सम्मान
14-Mar-2022 - 0 Comments.
मार्च 9-11 2022 के दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित कृषि विज्ञान मेला, जिसकी प्रमुख थीम “तकनीकी ज्ञान से आत्म-निर्भर किसान”थी, का समापन हुआ। समापन समारोह में देशभर के कोने-कोने से आए 36 चयनित किसानों को भाकृअनु संस्थान-नवोन्मेषी किसान 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
-

केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने किया पूसा कृषि विज्ञान मेला–2022 का शुभारंभ
14-Mar-2022 - 0 Comments.
केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने हाल ही में नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेला 2022 का उद्घाटन किया। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) द्वारा तीन दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है।
-

केंद्रीय कृषि मंत्री ने आईसीएआर-आईएआरआई के 60वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया
17-Feb-2022 - 0 Comments.
:केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान-आईसीएआर के स्नातकोत्तर विद्यालय के 284 विद्यार्थियों को पुरस्कार और डिग्री प्रदान की। पुरस्कार और डिग्री प्राप्त करने वाले इन विद्यार्थियों में 8 विदेशी छात्र भी शामिल हैं।
-

सेंट्रल फार्म मशीनरी ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट, बुदनी (मध्य प्रदेश) ने संस्थान में पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का परीक्षण किया
05-May-2021 - 0 Comments.
सेंट्रल फार्म मशीनरी ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट, बुदनी (मध्यप्रदेश) ने संस्थान में पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का परीक्षण किया है। संस्थान ने शुरू में गोपनीय परीक्षण के तहत एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के लिए आवेदन प्राप्त किया। तदनुसार, संस्थान ने ट्रैक्टर का परीक्षण किया और फरवरी, 2021 में ड्राफ्ट टेस्ट रिपोर्ट जारी की।
-

आईसीएआर-आईवीआईआई ने एग्रीनोवेट के माध्यम से सीएसएफ व शीप पॉक्स वैक्सीन प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण किया
16-Apr-2021 - 0 Comments.
आईसीएआर - भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली, उत्तर प्रदेश ने आज यहां पर आयोजित एक समारोह में एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड के माध्यम से मैसर्स हेस्टर बायोसाइंसेस को सीएसएफ और शीप पॉक्स वैक्सीन प्रौद्योगिकी हस्तांतरित की।
-

अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान को ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति दी
18-Nov-2020 - 0 Comments.
नागर विमानन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कृषि अनुसंधान गतिविधियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईएसएटी) हैदराबाद, तेलंगाना को ड्रोन की तैनाती करने के लिए सशर्त छूट दी है।
-

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गोगामुख में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, असम परिसर का उद्घाटन किया
28-Sep-2020 - 0 Comments.
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गोगामुख में नया भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, असम परिसर कल देश को समर्पित किया।







