🔀Search
-

भारत के मूल्य वर्धित समुद्री खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एमपीईडीए 1 जुलाई को नेशनल सीफूड स्किल ओलंपियाड का दूसरा संस्करण आयोजित करेगा
30-Jun-2026 - 0 Comments.
समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) 1 जुलाई को यहां 'समुद्री खाद्य उत्पाद में मूल्यवर्धन’ पर नेशनल स्किल ओलंपियाड का दूसरा संस्करण आयोजित करेगी। इसमें देश भर से कुशल समुद्री खाद्य प्रसंस्करण पेशेवर शामिल होंगे और मूल्यवर्धित समुद्री खाद्य उत्पाद तैयार करने में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन करेंगे।







