🔀Search
-

लॉकडाउन के दौरान खेती-किसानी और संबंधित सेवाओं के लिए मिली छूट
28-Mar-2020 - 0 Comments.
कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान खेती-किसानी और इससे संबंधित सेवाओं में जुटे लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए इन्हें छूट प्रदान कर दी गई है। इससे फसलों की कटाई में भी बाधा नहीं आएगी। इस संबंध में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रति आभार जताया है।







