🔀Search
-

भारत में कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और यह सहयोग और नवाचार करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करता है : भारत-इज़राइल साझेदारी पर डॉ. मनसुख मांडविया
22-Mar-2022 - 0 Comments.
रसायन और उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग के तहत इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) ने 2022 से 2027 की अवधि के लिए 6 से 6.5 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक मात्रा के साथ पोटाश के म्यूरेट (एमओपी) की आपूर्ति के लिए इज़राइल केमिकल्स लिमिटेड (आईसीएल) के साथ आज निर्माण भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और रसायन, उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।







