-

भारत में कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और यह सहयोग और नवाचार करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करता है : भारत-इज़राइल साझेदारी पर डॉ. मनसुख मांडविया
22-Mar-2022 - 0 Comments.
रसायन और उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग के तहत इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) ने 2022 से 2027 की अवधि के लिए 6 से 6.5 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक मात्रा के साथ पोटाश के म्यूरेट (एमओपी) की आपूर्ति के लिए इज़राइल केमिकल्स लिमिटेड (आईसीएल) के साथ आज निर्माण भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और रसायन, उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
-

भारत के कृषि व्यापार में 2020-21 के दौरान पर्याप्त वृद्धि हुई
24-Apr-2021 - 0 Comments.
भारत ने पिछले सालों में कृषि उत्पादों के मामले में लगातार निर्यात अधिशेष कायम रखा । 2019-20 के दौरान भारत का कृषि एवं संबद्ध जिंसों का निर्यात 2.52 लाख करोड़ रुपये और आयात 1.47 लाख करोड़ रुपये का था। यहां तक कि महामारी के कठिन समय में भी भारत ने इस बात का ध्यान रखा कि वैश्विक खाद्य आपूर्ति श्रृंखला टूटने न पाए और लगातार निर्यात को जारी रखा। अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 के दौरान कृषि एवं संबद्ध जिंसों का 2.74 लाख करोड़ रुपये का निर्यातकिया गया जो पिछले साल की समान अवधि में हुए 2.31 लाख करोड़ रुपये के निर्यात के मुकाबले 18.49% अधिक रहा।
-

सदानंद गौड़ा ने तेलंगाना राज्य को यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति का आश्वासन दिया
19-Aug-2020 - 0 Comments.
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने कहा है कि चालू खरीफ सीजन के दौरान उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और उनका मंत्रालय आपूर्ति की बारीकी से निगरानी कर रहा है।
-

देश भर में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है: सदानंद गौड़ा
22-Jul-2020 - 0 Comments.
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने कहा है कि चालू खरीफ मौसम के कारण देश भर में उर्वरकों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
-

खरीफ सीजन में उर्वरकों की कोई कमी नहीं: श्री गौड़ा
08-Jul-2020 - 0 Comments.
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने कहा है कि खरीफ सीजन में देश भर में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों की मांग के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है।







