-

राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण ने आँकड़ा सृजन एवं उनकी सुलभ उपलब्धता को सुदृढ़ बनाने के लिए राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया
11-Jul-2026 - 0 Comments.
राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा में “क्वालिटी डेटा जेनरेशन एंड डिसेमिनेशन फॉर एफिशिएंट प्रोजेक्ट प्लानिंग एंड इम्प्लीमेंटेशन इन रेनफेड एरियाज़ ऑफ इंडिया: एड्रेसिंग चैलेंजेज़ टु रिमूव बॉटलनेक्स” (भारत के वर्षा सिंचित क्षेत्रों में प्रभावी परियोजना नियोजन एवं कार्यान्वयन के लिए गुणवत्तापूर्ण आँकड़ों का सृजन एवं प्रसार : बाधाओं को दूर करने हेतु चुनौतियों का समाधान) विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया।
-

किसानों की आय दोगुनी कर रही सरकार
21-Apr-2022 - 0 Comments.
सरकार ने "किसानों की आय दोगुनी करने" से संबंधित मुद्दों की जांच करने और इसे प्राप्त करने के लिए रणनीतियों की सिफारिश करने के लिए अप्रैल, 2016 में एक अंतर-मंत्रालयी समिति से परामर्श किया। समिति ने सितंबर, 2018 में सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने की रणनीति शामिल थी।
-

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रमुख फसल हो सकती है बांस : तोमर
07-Mar-2021 - 0 Comments.
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज ‘भारत में बांस के लिए अवसर और चुनौतियों पर राष्ट्रीय परामर्श’ के उद्घाटन सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। राष्ट्रीय बांस मिशन, नीति आयोग और इन्वेस्ट इंडिया ने बांस क्षेत्र से जुड़े इस दो दिवसीय मंथन को संयुक्त रूप से आयोजित किया है।







