-

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का समुद्री खाद्य निर्यात 7.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर का होगा: एमपीईडीए
24-Aug-2025 - 0 Comments.
भारत ने 2024-25 के दौरान 62,408.45 करोड़ रुपये (7.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर) मूल्य के 16,98,170 मेट्रिक टन समुद्री खाद्य का निर्यात किया। मात्रा और मूल्य के मामले में प्रशीतित श्रिम्प ने शीर्ष निर्यातित वस्तु के रूप में अपनी प्रमुखता बनाए रखी, जबकि अमेरिका और चीन देश के समुद्री खाद्य के प्रमुख आयातक बन गए।
-

इस वर्ष खरीफ फसलों की बुआई1116.88लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में खरीफ फसलों की बुआई1066.06लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई थी
28-Sep-2020 - 0 Comments.
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और राज्य सरकारों ने मिशन कार्यक्रमों और फ्लैगशिप योजनाओं का सफल कार्यान्वयन करने के लिए हरसंभवप्रयास किए हैं। भारत सरकार द्वारा बीज, कीटनाशक, उर्वरक, मशीनरी और ऋण जैसे इनपुटों का समय पर पूर्व-निर्धारण करने से महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान भी बड़े कवरेज को संभव बनाया गया है।
-

संसद ने कृषि उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) विधेयक, 2020 और कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 पारित किया
20-Sep-2020 - 0 Comments.
संसद ने कृषि क्षेत्र के उत्थान और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से आज दो विधेयक पारित कर दिए। कृषि उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) विधेयक, 2020 और कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 को लोकसभा ने आज (17 सितंबर, 2020) को पारित कर दिया था जबकि राज्य सभा ने आज इस विधेयक को पारित कर दिया।
-

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खरीफ फसलों के तहत लगभग 59 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रों में बुवाई हुई
14-Sep-2020 - 0 Comments.
पिछले वर्ष की इसी अवधि में1045.18 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में इस बार 1104.54 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई के साथ रिकॉर्ड प्रगति दर्ज की गई है। धान (चावल) की बुवाई अब भी जारी है जबकि दलहन,मोटे अनाज और तिलहन की बुवाई लगभग हो चुकी है। खरीफ सीजन के लिए बुवाई के अंतिम आंकड़े 1 अक्टूबर 2020 को आने की उम्मीद है।
-

सरकार द्वारा बीज, कीटनाशक, उर्वरक, मशीनरी और ऋण जैसी लागत सामग्रियों की समय पर उपलब्धता से महामारी के कारण लॉकडाउन की स्थिति के बावजूद भी बड़े रकबे में बुवाई संभव हुई है: केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर
06-Sep-2020 - 0 Comments.
खरीफ 2020 के मौजूदा सीजन में 1095.38 लाख हेक्टेयर के रिकॉर्ड रकबे में बुवाई की गई है। धान की बुवाई अभी चल रही है, जबकि दालों, मोटे अनाजों, मिलिट्स और तिलहनों की बुवाई लगभग समाप्त हो गई है। कोविड-19 का खरीफ फसलों के रकबे की बढ़ोतरी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
-

पिछले वर्ष की तुलना में खरीफ के कुल बुवाई रकबे में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई
15-Aug-2020 - 0 Comments.
खरीफ फसलों के अंतर्गत, कुल बुवाई रकबे में संतोषजनक वृद्धि हुई है। 14 अगस्त 2020 तक, खरीफ फसलों की कुल बुवाई 1015.58 लाख हेक्टेयर रकबे में की गई है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 935.70 लाख हेक्टेयर रकबे में की गई थी, इस प्रकार देश में इस वर्ष कुल बुवाई रकबे में पिछले वर्ष की तुलना में 8.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
-

नारियल रेशे यानी कॉयर और उससे बने उत्पादों के निर्यात में भारत ने अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की
16-Jul-2020 - 0 Comments.
भारत से नारियल रेशे और उससे बने उत्पादों का वर्ष 2019-20 में 2757.90 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निर्यात हुआ जबकि वर्ष 2018-19 में यह निर्यात 2728.04 करोड़ रुपये का था यानी कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लगभग 30 करोड़ रुपये अधिक का निर्यात हुआ है।







