-

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तमिलनाडु के किसानों के लिए खोपरा और आम खरीद को मंजूरी
11-Jul-2026 - 0 Comments.
किसानों के हित में केंद्र सरकार ने एक और बड़ा सकारात्मक फैसला लिया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के खोपरा और तोतापुरी आम उत्पादक किसानों के लिए उनकी उपज की सरकारी खरीद की मंजूरी दी है।
-

MSP पर खरीद को और सुदृढ़, पारदर्शी एवं समयबद्व करने के निर्देश – शिवराज सिंह चौहान
22-Feb-2026 - 0 Comments.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास 12, सफदरजंग पर National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India Ltd (NAFED) (नाफेड) की विस्तृत समीक्षा बैठक की।
-

केंद्र ने राज्य सरकारों को तूर और उड़द दाल की कीमतों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया, स्टॉक की स्थिति को सत्यापित करने एवं स्टॉक सीमा आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा
15-Jun-2023 - 0 Comments.
उपभोक्ता मामलों के विभाग की अपर सचिव, श्रीमती निधि खरे ने 14 जून, 2023 को राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों, केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) और राज्य भंडारण निगम (एसडब्ल्यूसी) के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें तूर और उड़द दाल के स्टॉक का पता लगाने और राज्य सरकारों द्वारा स्टॉक सीमा के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने जमाखोरी और इसकी सट्टेबाजी रोकने और उपभोक्ताओं के खरीद में सुधार लाने के लिए 02 जून, 2023 को तूर और उड़द दाल की स्टॉक सीमा पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 को लागू किया है।
-

वर्ष 2021-22 के दौरान गेहूं और धान की खरीद पर 163 लाख किसानों को 2.37 लाख करोड़ रुपए एमएसपी मूल्य का सीधा भुगतान
01-Feb-2022 - 0 Comments.
वित्त मंत्री ने घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए समग्र योजना के कार्यान्वयन की घोषणा की है। उन्होंने कहा, “तिलहनों के आयात पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए तिलहनों के घरेलू उत्पादन को बढाने के उद्देश्य से एक तर्कसंगत और व्यापक योजना लागू की जाएगी।”
-

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि उपज की सरकारी खरीद, सीजन 2021-22 के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों (एमएसपी) को स्वीकृति दी
09-Jun-2021 - 0 Comments.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने कृषि उपज की सरकारी खरीद, सीजन 2021-22 के लिए सभी खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को स्वीकृति दे दी है।
-

अमूल माइक्रो एटीएम से डेयरी किसानों को घर पर ही भुगतान संभव हुआ
09-Jun-2021 - 0 Comments.
अंदाजित 4,000 की आबादी वाले राजकोट जिले के एक छोटे से आनंदपरा गांव और प्रतिदिन 2,000 लीटर दूध की खरीद ने इतिहास रच दिया है। राजकोट दूध संघ की आनंदपरा ग्राम डेयरी सहकारी समिति ने दूध उत्पादक सदस्यों को घर पर ही पहला माइक्रो एटीएम भुगतान केंद्र स्थापित करके डिजिटलीकरण का नया तरीका अपनाया है। अमूल से सम्बद्ध डेयरी संघ राजकोट जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड, गोपाल डेयरी ने पहल करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था को डिजिटल बनाने के लिए ठोस कदम उठाया है।
-

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का क्रियान्वयन
19-Dec-2020 - 0 Comments.
वर्तमान खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2020-21 के दौरान, सरकार ने अपनी मौजूदा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजनाओं के अनुसार किसानों से एमएसपी पर खरीफ 2020-21 फसलों की खरीद जारी रखी है।
-

मंत्रिमंडल ने जम्मू एवं कश्मीर में वर्ष 2020-21 के लिए सेब की खरीद के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के विस्तार को मंजूरी दी
21-Oct-2020 - 0 Comments.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले सत्र यानी 2019-20 में जिस तरह से जम्मू कश्मीर में नियम और शर्तों का पालन किया गया था उसी तरह वर्तमान सत्र यानी 2020-21 में भी जम्मू एवं कश्मीर (जेएंडके) में सेब खरीद के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के विस्तार को मंजूरी दे दी है।
-

एनसीडीसी ने खरीफ सत्र 2020-21 के दौरान राज्यों को एमएसपी प्रक्रिया के लिए सहायतार्थ पहली किस्त के तौर पर 19444 करोड़ रुपये की मंजूरी दी
28-Sep-2020 - 0 Comments.
केंद्रीय कृषि मंत्रालय के सर्वोच्च वित्तीय संगठन राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) ने छत्तीसगढ़,हरियाणा और तेलंगाना राज्यों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रक्रिया के अंतर्गत खरीफ सत्र में धान की खरीद के लिए 19444 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करने को मंजूरी दी।







