🔀Search
-

टिड्डियों का दल तीन समूहों में राजस्थान के झुंझुनू से हरियाणा में गुरुग्राम, पलवल और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा
29-Jun-2020 - 0 Comments.
झुंझुनू (राजस्थान) में 26 जून 2020 की सुबह टिड्डी दल देखा गया था और टिड्डियों को खत्म करने के लिए नियंत्रण टीमों को तैनात किया गया था। बचे हुए टिड्डे कल शाम फिर इकट्ठा हुए और हरियाणा में रेवाड़ी पहुंच गए जहां कल से आज सुबह तक नियंत्रण कार्य चल रहा था।







