-

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि-खरीफ अभियान -2022 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
20-Apr-2022 - 0 Comments.
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने हाल ही में नई दिल्ली के एनएएससी परिसर में कृषि के लिए खरीफ अभियान 2022-23 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। तोमर ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि द्वितीय अग्रिम आकलनों (2021-22) के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 3160 लाख टन अनुमानित है जो एक सर्वकालिक रिकॉर्ड होगा। दलहन और तिलहन का उत्पादन क्रमशः 269.5 तथा 371.5 लाख टन होगा।
-

कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक - सितंबर2020
20-Oct-2020 - 0 Comments.
सितंबर, 2020 में कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष: 1986-87=100) क्रमश: 10 और 11 अंक बढ़कर बढ़कर क्रमश: 1037 (एक हजार सैतीस) और 1043 (एक हजार तैंतालीस) के स्तर पर पहुंच गया। कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के सामान्य सूचकांक में हुई बढ़ोत्तरी में मुख्य योगदान खाद्य पदार्थों का रहा, जो क्रमशः (+) 9.20अंक और (+) 8.95 अंकों का रहा। मुख्यत: यह बढोत्तरी अरहर दाल, मसूर दाल, अखरोट का तेल, सरसों का तेल, सब्जियाँ और फलआदि की कीमतों में वृद्धि की वजह से हुई।







