-

भारत ने एक्सपो 2020 दुबई में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण नीतियों का लाभ उठाने के लिए स्टार्टअप्स और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को आमंत्रित किया
19-Feb-2022 - 0 Comments.
एक्सपो 2020 दुबई में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में देश की निवेश के अनुकूल नीतियों और विकास के अवसरों का प्रदर्शन करने के लिए भारत के प्रयास के हिस्से के रूप में, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में अपर सचिव, डॉ अभिलाक्ष लिखी ने स्टार्टअप्स और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को अपने प्रस्ताव मंत्रालय में प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि उन्हें इक्विटी अनुदान, प्रबंधन लागत और अन्य उपलब्ध सहायता उपायों को प्रदान करने के बारे में भी विचार किया जाएगा।







