-

मत्स्य विभाग ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर में 199.24 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट और एकीकृत फिशिंग हार्बर परियोजना को मंजूरी दी
27-Jan-2026 - 0 Comments.
भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने अंडमान-निकोबार प्रशासन के मायाबंदर में "स्मार्ट और एकीकृत फिशिंग हार्बर के विकास" के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत शत-प्रतिशत केंद्रीय वित्तीय सहायता के साथ 199.24 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर मंजूरी दे दी है।
-

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि-खरीफ अभियान -2022 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
20-Apr-2022 - 0 Comments.
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने हाल ही में नई दिल्ली के एनएएससी परिसर में कृषि के लिए खरीफ अभियान 2022-23 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। तोमर ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि द्वितीय अग्रिम आकलनों (2021-22) के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 3160 लाख टन अनुमानित है जो एक सर्वकालिक रिकॉर्ड होगा। दलहन और तिलहन का उत्पादन क्रमशः 269.5 तथा 371.5 लाख टन होगा।
-

वर्ष 2020-21 के लिए प्रमुख खरीफ फसलों के पहले अग्रिम अनुमान जारी खरीफ 2020-21 के दौरान 144.52 मिलियन टन रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन
26-Sep-2020 - 0 Comments.
कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग द्वारा 2020-21 की प्रमुख खरीफ फसलों के उत्पादन के पहले अग्रिम अनुमान जारी किए गए हैं। विभिन्न फसलों के उत्पादन का आकलन राज्यों से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है और अन्य स्रोतों से उपलब्ध जानकारी के साथ मान्य है। 2020-21 के प्रथम अग्रिम अनुमान के अनुसार विभिन्न फसलों के अनुमानित उत्पादन के विषय में वर्ष 2005-06 के बाद से तुलनात्मक अनुमान संलग्न हैं।







